सदन में गूंजा शाह के पंजाब दौरे का मुद्दा
केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah 14 मार्च, शनिवार को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह मोगा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से रैली की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पार्टी ने इस जनसभा को “बदलाव रैली” का नाम दिया है।
मोगा में होने वाली इस रैली से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर राजनीतिक हमला तेज कर दिया है। आप के मंत्रियों ने केंद्रीय गृहमंत्री के पंजाब दौरे के मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया। सदन में केंद्र सरकार पर पंजाब की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के आरोप लगाए गए, वहीं हिमाचल प्रदेश की खराब वित्तीय हालत के लिए भी केंद्र को जिम्मेदार ठहराया गया। ( Amit Shah)
भाजपा की बदलाव रैली को संबोधित करेंगे र Amit Shah
जानकारी के अनुसार Amit Shah 14 मार्च को मोगा पहुंचकर किल्ली चहल में आयोजित भाजपा की बदलाव रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के जरिए वह 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर सकते हैं। अपने संबोधन में वह पंजाब की मौजूदा सरकार को कानून व्यवस्था, खासकर गैंगस्टरवाद और नशे के मुद्दे पर घेर सकते हैं। ( Amit Shah)
( Amit Shah) रैली के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर हरियाणा के विकास मॉडल को पंजाब के लोगों के सामने पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई का भी जिक्र किया जा सकता है।

राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो शाह पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान को भी मुद्दा बनाकर विपक्षी नेताओं पर निशाना साध सकते हैं। फिलहाल भाजपा इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है और बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने की तैयारी कर रही है।
पंजाब के साथ भेदभाव क्यों : बैंस
शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी शाह के पंजाब दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में केंद्र की कमजोर विदेश नीति के चलते जो वर्तमान हालात बने हैं उन मसलों पर भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह को बात रखनी चाहिए। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि आखिरकार केंद्र का रवैया पंजाब के प्रति भेदभाव वाला क्यों रहता है। इसके अलावा मंत्री तरुणप्रीत सौंद, विधायक व आप के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल समेत अन्य विधायकों ने सदन में शाह के पंजाब दौरे पर निशाना साधा।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
