
Ambala Cantt Railway Station
Ambala Cantt Railway Station(crime awaz india) अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 8 नवंबर को नई वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है और स्वागत के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर पंडाल लगाया जाएगा। फिरोजपुर और दिल्ली के बीच आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 02462 और 02461 नंबर से चलेगी। उद्घाटन के दिन इस ट्रेन के नंबर 26462 और 26461 रखे गए थे।रेलवे ने अब वंदे भारत के नए नंबर तय कर दिए हैं और इसे जल्द ही रेलवे के क्रिस सॉफ़्टवेयर में अपडेट कर दिया जाएगा। इसके अलावा, ट्रेन के किराए पर भी काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसकी जानकारी सिस्टम पर अपडेट कर दी जाएगी।
सीट और कोच की जानकारी
मौजूदा समय में देश में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगे हुए हैं, लेकिन फिरोजपुर-दिल्ली के बीच आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। इसमें 6 चेयर कार और 2 एक्जीक्यूटिव श्रेणी के डिब्बे लगे हुए हैं। प्रत्येक चेयर कार में 78 यात्री बैठ सकते हैं, जबकि प्रत्येक एक्जीक्यूटिव डिब्बे में 52 सीटें हैं, (Ambala Cantt Railway Station)यानी कुल मिलाकर 572 सीटें फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में होंगी।
कैंट स्टेशन पर स्वागत के लिए तैयारियां पूरी
Ambala Cantt Railway Station अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आठ नवंबर को नई वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत होगा। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर रेलवे ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और स्वागत के लिए पंडाल प्लेटफार्म नंबर एक पर लगाया जाएगा। इसके अलावा वंदे भारत के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहराव को लेकर भी खाका तैयार कर लिया गया है। (Ambala Cantt Railway Station)फिरोजपुर से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्लेटफार्म एक पर और दिल्ली की तरफ से आने वाली वंदे भारत को प्लेटफार्म सात पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।

समय सारिणी में बदलाव
रेलवे ने आठ नवंबर से चलने वाली फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत के समय में भी परिवर्तन कर दिया है। इस संबंध में वीरवार को लिखित आदेश जारी किए गए हैं। यह फैसला कुछ ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण लिया गया है। अब नई वंदे भारत 02462 का फिरोजपुर से सुबह 8:05 बजे चलकर दोपहर 12:18 बजे अंबाला कैंट और 3:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पहले इस ट्रेन का फिरोजपुर से चलने का समय सुबह 7:55 बजे, अंबाला कैंट और दिल्ली पहुंचने का समय क्रमश: 11:58 बजे और 2:35 बजे निर्धारित किया गया था।http://crimeawaz.in
अधिकारी की जानकारी के मुताबिक
फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत का ठहराव अंबाला कैंट में होगा। इसलिए आठ नवंबर को ट्रेन का स्वागत कैंट रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है।ट्रेन के समय में भी कुछ परिवर्तन किया गया है ताकि अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो http://whatsapp.com/channel/0029VbANhEVFi8xbFrUVdp09
नोट: पंजाब की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारा CAi TV ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप वीडियो देखना चाहते हैं, तो Crime Awaz India के YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर लें।
साथ ही हमारा W/A चैनल फॉलो करें — Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
आप हमें Facebook, Twitter, Koo, ShareChat और Dailyhunt पर भी फॉलो कर सकते हैं।

http://whatsapp.com/channel/0029VbANhEVFi8xbFrUVdp09
http://facebook.com/crimeawaz.in
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.crimeawaz.cai_news&pcampaignid=web_share More info