
Amanat college student killed Ambala
Amanat college student killed Ambala(crime awaz india)Hemant Mittal:13 Nov 2025बुधवार देर शाम अमानत और उसके दोस्त शाम को कॉलेज से घर लौट रहे थे, तभी उस पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। जिसमें तीनों छात्रों को गंभीर चोटें आईं। इसमें अमानत गंभीर रूप से घायल हो गया।नारायणगढ़ के पीजी कॉलेज की रोड पर बुधवार देर शाम कुछ छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई और दो छात्र घायल हो गए। मृतक छात्र की पहचान अमानत (18) के रूप में हुई है, जो नारायणगढ़ का निवासी था।
अमानत नारायणगढ़ पीजी कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं। छात्रों के बीच झगड़े के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बुधवार देर शाम अमानत और उसके दोस्त शाम को कॉलेज से घर लौट रहे थे, तभी उस पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। जिसमें तीनों छात्रों को गंभीर चोटें आईं। इसमें अमानत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नारायणगढ़ के स्थानीय अस्पताल में लाया गया जहां से हालत बिगड़ने पर उसे अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां भी हालत ठीक नहीं हुई तो उसे सद्दोपुर स्थित एमएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां अमानत ने दम तोड़ दिया।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारा CAi TV ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India के YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर लें।
W/A चैनल को फॉलो करें — Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
आप हमें Facebook, Twitter, Koo, ShareChat और Dailyhunt पर भी फॉलो कर सकते हैं।

http://facebook.com/crimeawaz.in
http://whatsapp.com/channel/0029VbANhEVFi8xbFrUVdp09
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crimeawaz.cai_news&pcampaignid=web_share