Aman Sufi Bhajan Release
Aman Sufi Bhajan Release : मुल्लांपुर 4 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे (जे के बत्ता न्यू चंडीगढ़) -मुल्लांपुर गरीबदास न्यू चंडीगढ़ Aman Sufi Bhajan Release पंजाबी सिंगर अमन सूफी और महंत संजू बावा ने महाशिवरात्रि के मौके पर दरगाह शरीफ बाग वाली के पास सरकार सनी एन्क्लेव में धार्मिक भजनों के पोस्टर रिलीज किए।
सिंगर अमन सूफी और संजू बावा ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उन्होंने भजन राग और संजू बाबा द्वारा गाया भजन बम महादेव का पोस्टर रिलीज किया।
अमन सूफी ने बताया कि दोनों भजनों को स्वास्तिक म्यूजिक फिल्म स्टूडियो और UV रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया, जिनके प्रोड्यूसर ललित शर्मा और पूजा संधू हैं। वीडियो RJ फिल्म्स के युवराज UV ने तैयार किया है और म्यूजिक करण प्रिंस ने तैयार किया है।
भजन राग को ध्यान निमाने ने लिखा है Aman Sufi Bhajan Release जबकि भजन बम महादेव संजू बावा ने लिखा और गाया है। इस अवसर पर अमन सूफी ने राहुल साईं (दरगाह शरीफ) का धन्यवाद किया।
सिंगर ने बताया कि महंत संजू बावा ने पहली बार भजन गाया है, जिसे बहुत अच्छे से गाया और लिखा गया। वीडियो डायरेक्टर युवी ने बताया कि आने वाले दिनों में दोनों आर्टिस्ट के 15 से 16 भजन रिलीज होंगे, जिनमें माता काली, कृष्ण भगवान और खाटू श्याम भगवान के भजन शामिल हैं।
युवी ने बताया कि सिंगर आरती गिल और अमन सूफी का डुएट सॉन्ग तैयार हो गया है, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इस मौके पर पवन महादेव, बॉबी अटवाल, मेकअप आर्टिस्ट मैडम जस्सी बंसल और बिट्टू गिल को विशेष धन्यवाद दिया गया।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
