20 फरवरी से फर्जी डिजिटल कंटेंट पर सख्त नियम लागू

Muskaan gill
4 Min Read

AI Content Rules 2026

AI Content Rules 2026 : 21 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है 20 फरवरी 2026 से पूरे देश में AI से जुड़े नए नियम लागू कर दिए गए हैं।एक तरफ देश में AI समिट का आयोजन हुआ, तो दूसरी तरफ सरकार ने डिजिटल मीडिया एथिक्स नियमों में बड़ा संशोधन कर सख्ती बढ़ा दी।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी AI Impact Summit में डीपफेक को गंभीर खतरा बताते हुए इन नियमों का समर्थन किया है। अब सवाल ये है — क्या हैं ये नए नियम? और अगर कोई उल्लंघन करता है तो क्या होगी उसके साथ चलिए बताते है AI Content Rules 2026 आपको सरकार ने डिजिटल मीडिया एथिक्स नियम 2021 में संशोधन किया है, जो अब 20 फरवरी 2026 से लागू हो चुके हैं। इन नियमो के तहत AI लेबल अनिवार्य होगा अब अगर कोई फोटो, वीडियो या कंटेंट AI से बनाया गया है, तो उस पर साफ-साफ “AI Generated” का लेबल या वॉटरमार्क लगाना जरूरी होगा।

अगर कोई लेबल हटाता है तो उसे अपराध माना जाएगा

इंटरनेट पर झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाना अब भारी पड़ सकता है AI Content Rules 2026 सरकार ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में Bharatiya Nyaya Sanhita और पोक्सो जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है। यानि जुर्माना भी और जेल भी। और इन नये नियमो के तहत प्लेटफोम की जिम्मेदारी तय कर दी गई है

AI Content Rules 2026-

अब सोशल मीडिया कंपनियों को ऐसी तकनीक लगानी होगी, जो AI कंटेंट को अपलोड होते ही पहचान सके। AI Content Rules 2026 बिना वेरिफिकेशन के ऐसा कंटेंट प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखाया जाएगा। अगर सरकार या कोई यूजर किसी आपत्तिजनक कंटेंट की शिकायत करता है, तो प्लेटफॉर्म को उसे 3 घंटे के अंदर हटाना होगा।

पहले यह समय सीमा 36 घंटे थी।कंपनियों को हर तीन महीने में अपने यूजर्स को चेतावनी देनी होगी कि AI का गलत इस्तेमाल करने पर जुर्माना और जेल हो सकती है। AI Content Rules 2026 ‘नो गो ज़ोन’ घोषित इसका मतलब है बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट, फर्जी हथियारों के वीडियो, और डीपफेक फोटो-वीडियो को पूरी तरह प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है।अगर कोई व्यक्ति AI कंटेंट अपलोड करता है तो उसे साफ तौर पर बताना होगा कि यह सामग्री AI से बनाई गई है या नहीं। यानि अब AI का गलत इस्तेमाल करना आसान नहीं होगा।

सरकार का साफ संदेश है —

तकनीक का इस्तेमाल करें, लेकिन जिम्मेदारी के साथ फेक न्यूज़, डीपफेक और भ्रामक कंटेंट पर अब सख्त कार्रवाई तय है।तो आप भी सावधान रहें कुछ भी पोस्ट करने से पहले सोचें — कहीं ये आपको महंगा न पड़ जाए। इसी तरह की बड़ी और जरूरी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *