Agniveer Application Deadline 2026
Agniveer Application Deadline 2026 : पालमपुर 14 फरवरी 2026 सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर (हि.प्र.) ने जानकारी दी है कि भर्ती वर्ष 2027 की अधिसूचना अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। कांगड़ा और चंबा के इच्छुक युवा www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
इसके तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड मैन (दसवीं पास) और अग्निवीर ट्रेड मैन (आठवीं पास), अग्निवीर वुमन एमपी शामिल हैं।

युवा अपना ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) भारतीय सेना के आधिकारिक वेबसाइट पर 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं। युवाओं को यदि ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो निजी तौर पर सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर ई-मेल आईडी aropalampur@gmail.com से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि पंजीकरण हेतु ई-मेल आईडी और आधार कार्ड मोबाइल नम्बर से लिंक होना अनिवार्य है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
