
Aditi Shouran Chandigarh Cricket Team
Aditi Shouran Chandigarh Cricket Team(crime awaz india): चंडीगढ़/सोनीपत, 10 दिसंबर 2025: सोनीपत जिले के गोहाना के पास स्थित दुभेटा गांव की 16 साल की अदिति श्योराण का बीसीसीआइ अंडर-19 महिला वनडे ट्राफी के लिए चयन हुआ है। अदिति यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की टीम से आलराउंडर के तौर पर 13 से 21 दिसंबर तक लखनऊ में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेंगी।
अदिति के चयन पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। उनके दादा चौधरी रघबीर सिंह और दादी मूर्ति देवी को रिश्तेदारों और गांव के लोगों से बधाई मिली। गांव के सरपंच विकास आर्य ने भी अदिति को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने स्टेट, नेशनल और बीसीसीआइ स्तर पर खेलकर गांव का मान बढ़ाया है।
अदिति की शुरुआती पढ़ाई खानपुर के ग्लोबल पब्लिक स्कूल से हुई है। चार साल से वह चंडीगढ़ प्रशासन की सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं और यह पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्हें इस एकेडमी में दाखिला मिला। स्टेट और नेशनल स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अदिति ने 10 से अधिक मेडल और ट्रॉफी हासिल की हैं। इस वर्ष उन्हें हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स अवार्ड और स्टेट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
अदिति इस समय सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल की दसवीं की छात्रा हैं और अपनी सफलता का श्रेय स्कूल शिक्षकों, कोच संजीव पठानिया, अश्वनी कुमार और परिवार को देती हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
