TVK नेता आधव अर्जुन की विवादित पोस्ट पर दर्ज FIR अब खत्म, जानें पूरा घटनाक्रम

Manu Thakur
3 Min Read
TVK leader Adhav Arjun FIR dismissed

TVK leader Adhav Arjun FIR dismissed(crime awaz india): 21 Nov 2025मद्रास हाईकोर्ट ने टीवीके नेता आधव अर्जुन के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज विवादित FIR को रद्द कर दिया है। विवाद बढ़ने के बाद संबंधित पोस्ट हटा दी गई थी, और अदालत ने सुनवाई में पाया कि FIR का कोई ठोस आधार नहीं है, इसलिए इसे खारिज कर दिया गया।

मद्रास हाईकोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु पुलिस द्वारा टीवीके नेता आधव अर्जुन के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द कर दिया। यह एफआईआर 29 अक्तूबर को किए गए एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज हुई थी। इसमें कथित तौर पर राज्य सरकार के खिलाफ नेपाल जैसी विद्रोह जैसी कार्रवाई के लिए कहा था। पोस्ट के सामने आते ही व्यापक आलोचना हुई और बाद में इसे डिलीट कर दिया गया।

TVK leader Adhav Arjun FIR dismissed तमिलनाडु पुलिस ने यह मानते हुए कि टीवीके नेता आधव अर्जुन की सोशल मीडिया पोस्ट से हिंसा भड़क सकती है और यह कानून-व्यवस्था के लिए खतरा थी, उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी। जस्टिस जगदीश चंद्रा की बेंच ने अर्जुन की याचिका पर सुनवाई करते हुए FIR रद्द कर दी, जिसमें याचिका में तर्क दिया गया था कि पोस्ट को गलत तरीके से समझा गया और इसका उद्देश्य किसी भी तरह की हिंसा भड़काना नहीं था।

अदालत ने FIR को वैध नहीं माना।

TVK leader Adhav Arjun FIR dismissed: अदालत ने माना कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर को जारी रखना उचित नहीं है और यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में आने वाला मामला है। अदालत ने यह भी कहा कि किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट को आपराधिक इरादे से जोड़ने के लिए ठोस सामग्री होनी चाहिए, जो इस मामले में नहीं पाई गई। इसके साथ ही इस मामले पर चल रही सभी कानूनी कार्यवाहियां समाप्त हो गईं।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *