मानसिक शांति के लिए अपनाएं ये मंत्र, जिंदगी में आएगा सुख और सकारात्मकता

Stress relief techniques

Manu Thakur
6 Min Read

Stress relief techniques

Stress relief techniques(crime awaz india)16nov2025: नौकरी, करियर, व्यापार व सफलता को लेकर अक्सर जीवन में तनाव रहता है। इन बढ़ती समस्याओं के चलते आमतौर पर मानसिक दबाव महसूस होता है, जिस कारण व्यक्ति का मन भीतर से अशांत रहता है। इन उलझनों के कारण आत्मविश्वास, कार्य को पूरा करने में बाधाएं व निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होने लगती हैं। ऐसे समय में मन को स्थिर और शांत रखने के लिए ध्यान और मंत्र जाप सबसे प्रभावी उपाय होता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, जब व्यक्ति पूरी एकाग्रता से मंत्रों का स्मरण करता है, तो उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यह ऊर्जा मन की बेचैनी को दूर करने से लेकर समस्याओं का हल करने में सहायता करती हैं। साथ ही मन को एक संतुलन प्रदान करती है।Stress relief techniques इसलिए रोजाना कुछ शक्तिशाली मंत्रों जा उच्चारण करने से मन शांत और सुखी रहता है। आइए इनके बारे में जानते हैं। 

यदि आपका मन तनाव और नकारात्मकता से भरा है, तो महादेव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।Stress relief techniques यह मंत्र न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है।

सरल रूप में मंत्र:
“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्। ॐ हौं जूं सः।”

जाप का तरीका:

  • दिन में कम से कम 11 या 108 बार जपें।
  • शांति और ध्यान की स्थिति में बैठकर, धैर्य और श्रद्धा के साथ जप करना सबसे अधिक प्रभावशाली होता है।
  • नियमित अभ्यास से मन शांत रहता है और नकारात्मक विचार धीरे-धीरे दूर होते हैं।

यदि आप रोजाना महागौरी मंत्र का जाप करते हैं, तो यह आपके मन को शांत करता है और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

सरल और प्रभावशाली रूप में मंत्र:
“श्वेते वृषेसमारूढा, श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥”

जप का तरीका:

  • दिन में कम से कम 11 या 108 बार जपें।
  • शांत और एकाग्र मन से बैठकर, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जप करें।
  • नियमित अभ्यास से तनाव कम होता है और मानसिक शांति बढ़ती है।

यदि जीवन में समस्याएँ और तनाव बढ़ जाएँ, तो आप इस सूर्य मंत्र का उच्चारण करें।Stress relief techniques यह मंत्र मन को शांति, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा देता है।

सरल और जप के लिए आसान स्वरूप:
“ॐ भूर्भुवः स्वाहा, तत्सवितुर वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि।
धियो यो नः प्रचोदयात्।”

जप का तरीका:

  • दिन में 11, 21 या 108 बार जपें।
  • शांत और एकाग्र मन से बैठकर, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जाप करें।
  • नियमित अभ्यास से मानसिक शांति, आत्मविश्वास और स्थिरता बढ़ती है।

ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रमा मन का कारक ग्रह है।Stress relief techniques जब आपका मन अस्थिर या भावुक महसूस करे, तो इस चंद्र मंत्र का उच्चारण करें। यह मंत्र मानसिक शांति और संतुलन देता है।

सरल और जप के लिए आसान स्वरूप:
“दधिशंख तुषाराभं, क्षीरॊदार्णव संभवम्।
नमामि शशिनं सॊमं, शम्भोर्मकुट भूषणम्॥”

जप का तरीका:

  • दिन में 11, 21 या 108 बार जपें।
  • शांत और एकाग्र मन से, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जाप करें।
  • नियमित अभ्यास से मन स्थिर रहता है, भावनाएँ नियंत्रित होती हैं और मानसिक शांति बढ़ती है।
  • आत्मविश्वास को बढ़ाने व मान-सम्मान के लिए सूर्यदेव के इन प्रभाव शाली मंत्रों का जाप करें।

सूर्य ग्रह के 12 मंत्र

  • ॐ आदित्याय नमः।
  • ॐ सूर्याय नमः।
  • ॐ रवेय नमः।
  • ॐ पूषणे नमः।
  • ॐ दिनेशाय नमः।
  • ॐ सावित्रे नमः।
  • ॐ प्रभाकराय नमः।
  • ॐ मित्राय नमः।
  • ॐ उषाकराय नमः।
  • ॐ भानवे नमः।
  • ॐ दिनमणाय नमः।
  • ॐ मार्तंडाय नमः।

नुमान जी के मंत्र

संकट दूर करने का मंत्र
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

कर्ज मुक्ति के मंत्र 
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।

प्रेत भुत बाधा के लिए मंत्र 
हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल: अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।

✨ साल 2026: शनि और बुध का दुर्लभ संगम

  • इस संयोग से धन‑दौलत और मान‑सम्मान में अपार बढ़ोतरी के संकेत।

🔥 Mangal Ast 2025:

  • मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में अस्त।
  • मेष और कुछ अन्य राशियों के लिए संभावित परेशानियां।

⚠️ डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):

  • यह जानकारी ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है।
  • अमर उजाला इस सूचना की सटीकता या पूर्णता के लिए उत्तरदायी नहीं है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India के YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर लें।
W/A चैनल को भी फ़ॉलो करें, Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है।
आप हमें Facebook, Twitter, Koo, ShareChat और Dailyhunt पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

http://crimeawaz.in

http://facebook.com/crimeawaz.in

http://whatsapp.com/channel/0029VbANhEVFi8xbFrUVdp09 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crimeawaz.cai_news&pcampaignid=web_share

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *