घर के बाहर बैठी महिला को वैन ने कुचला

crimeawaz
3 Min Read
Highlights
  • 15 फीट तक घसीटकर ऊपर से निकली; गली में पहले से खड़ा था ड्राइवर

Jaipur accident एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें वैन करीब 15 फीट तक घसीटते हुए महिला के ऊपर से निकलते नजर आ रही है। आस-पास खड़े अन्य लोगों ने दूर हटकर अपनी जान बचाई।

घायल महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वैन छोड़कर भाग गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे महेश नगर थाने की है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Awaz India Today पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

सांस लेने में तकलीफ होने पर घर के बाहर बैठी थी

Jaipur accident
Jaipur accident

ASI महेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में कलावती गुर्जर (63) की मौत हुई है। वे महेश नगर के करतारपुरा स्थित चौधरी कॉलोनी की रहने वाली थी। हादसे के बाद आस-पड़ोस में रहने वाले लोग घरों से बाहर आ गए।

महिला को तुरंत प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल भेजा गया। आज शव परिवार को सौंपा है।

Jaipur accident
Jaipur accident

महिला को अस्थमा था। सांस लेने में परेशानी होने पर बुधवार दोपहर घर के बाहर आकर बैठ गई थी। पास वाले घर कुछ काम चल रहा था और सीमेंट पड़ा था। दो लोग भी खड़े थे, जिनसे महिला बात कर रही थी। गली में कुछ दूरी पर एक वैन खड़ी थी।

ड्राइवर के वैन चालू करते ही महिला की तरफ जाते हुए टक्कर मार दी। वैन महिला को घसीटते हुए उसके ऊपर से निकली। वहीं पास खड़े दो लोगों ने पीछे हटे, तो जान बची। सीसीटीवी फुटेज में वैन महिला को कुचलते हुए साफतौर पर दिख रही है।

Jaipur accident : वैन छोड़कर भागा ड्राइवर

महिला को कुचलने के बाद ड्राइवर वैन को छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वैन को जब्त किया। CCTV फुटेज के आधार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। करीब एक महीने पहले ही बीमारी के चलते उनके पति हनुमान सहाय का निधन हो गया था। परिवार में उनके 3 बेटे है।

My Report: Send Your City New
TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *