कालका: Haryana Congress Public Meeting, शहर में रुके हुए विकास कार्यों और जनता की अनदेखी को लेकर कांग्रेस पार्टी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। कालका स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पार्टी ने रणनीति बदलते हुए निर्णय लिया है कि अब हर महीने ब्लॉक कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित की जाएगी, ताकि प्रशासन पर जनसमस्याओं के समाधान के लिए दबाव बनाया जा सके।
चुनावी वादे भूल गई भाजपा: संजय चौहान
जिला प्रधान संजय चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा अपने सभी प्रमुख वादों को भुला चुकी है। विशेष रूप से कालका और पिंजौर में सार्वजनिक पार्किंग की समस्या, जो भाजपा का मुख्य चुनावी वादा था, उस पर अब तक कोई काम नहीं हुआ।
नगर परिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंगला ने नगर परिषद कालका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा:
नगर परिषद कालका विकास के मामले में पूरी तरह फेल साबित हुई है।

5 साल पुरानी समस्याएं आज और भी विकराल हो चुकी हैं – Haryana Congress Public Meeting
पंचकूला नगर निगम के घोटाले की तर्ज पर यदि कालका नगर परिषद की जांच हो, तो बड़े खुलासे होंगे।
सिंगला ने आरोप लगाया कि किसी ‘अदृश्य’ राजनीतिक शक्ति के दबाव में इन घोटालों की जांच को रोका जा रहा है।
बूथ लेवल पर मजबूत होगा संगठन- Haryana Congress Public Meeting
पूर्व चेयरमैन विजय बंसल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन ने जनसमस्याओं पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर “नारियल फोड़ने वाली सरकार” को जगाने का काम करेंगे।
बैठक में ये दिग्गज रहे मौजूद- Haryana Congress Public Meeting
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रधान संजय चौहान, जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा, अजय सिंगला, विजय बंसल, राजिंदर, पार्षद बनिंदर कौर, बलवंत सिंह, कृष्णा शर्मा, सुनील सोनकर और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: सुनील दत्त, क्राईम आवाज इंडिया (कालका)
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
