Awaz India Today Bureau
पंचकूला (सुनील दत्त): Cyber Crime शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹1.75 करोड़ की ठगी साइबर अपराधियों के खिलाफ पंचकूला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जुलाई 2024 में हुए 1 करोड़ 75 लाख रुपये के बहुचर्चित साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने 12वें आरोपी रौनक ठक्कर को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि गिरोह के अन्य नेटवर्क का खुलासा हो सके।
कैसे हुई ठगी?
यह मामला 31 जुलाई 2024 को दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार, 5 जुलाई को उन्हें फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़ा एक लुभावना विज्ञापन दिखा। विज्ञापन लाइक करते ही ठगों ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क साधा और निवेश को दोगुना करने का लालच दिया। मुनाफे के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग किस्तों में कुल 1.75 करोड़ रुपये निवेश कर दिए, जो बाद में धोखाधड़ी साबित हुई।

—-साइबर थाना पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में 1.75 करोड़ की ठगी का 12वां आरोपी रौनक ठक्कर
पुलिस की अब तक की कार्रवाई -Cyber Crime
साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। Cyber Crime
अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों की सूची -Cyber Crime
पुलिस इस मामले में अब तक कृष्ण कुमार, सुभाष, संजय कुमार उर्फ बॉक्सर, तेजेन्द्र पाल सिंह, हरजीत सिंह, परविंद्र, हैरी, चेतन, अरविंद भानुशाली, किशन और नवीन भाई को गिरफ्तार कर चुकी है। रौनक ठक्कर इस कड़ी में 12वां आरोपी है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
