Awaz India Today Bureau
पिंजौर: (सुनील दत्त) Kabaddi Tournament, सूरजपुर में स्थानीय युवाओं द्वारा आयोजित भव्य कबड्डी टूर्नामेंट में जिला पंचकूला कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन, एडवोकेट दीपांशु बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की।
इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में कैथल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सूरजपुर की टीम उपविजेता (रनर-अप) रही। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
सरकार पर निशाना -Kabaddi Tournament
कार्यक्रम के दौरान युवाओं से संवाद करते हुए दीपांशु बंसल ने खेल सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि “ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार के खेल प्रोत्साहन के दावे खोखले हैं। शहर में एक ढंग का खेल मैदान तक नहीं है जहाँ युवा अभ्यास कर सकें। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि क्षेत्र में एक आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण हो ताकि प्रतिभाओं को सही मंच मिल सके।”

आयोजन समिति -Kabaddi Tournament
टूर्नामेंट को सफल बनाने में सिमरनजीत सिंह, इकबाल सिंह, गुरदीप सिंह, जगदीप सिंह, हनी और राजेश सिंह की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर किसान नेता गुरुप्यार, मुन्ना जी, शिव वीर, मयंक, पंकज और अमन सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
