The Indian Express IE100 List 2026
IE100 List 2026 ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ IE100 भारत के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की एक प्रतिष्ठित वार्षिक सूची है। जो एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुकी है | साल 2026 की यह लिस्ट हाल ही में जारी की गई है, जिसमें देश की राजनीति, व्यापार, खेल और मनोरंजन जगत की प्रभावशाली हस्तियों को उनके काम और उपलब्धियों के आधार पर रैंकिंग दी गई है।
यह सूची हर साल जारी की जाती है जिसमे राजनीतिक , व्यापारी , खेल और मनोरंजन के बड़े नाम शामिल होते है | इस बार कुछ बड़े रैंकिंग के नामो में बदलाव हुए है|

आखिर कौन जारी करता है यह लिस्ट?
यह सूची प्रसिद्ध अंग्रेजी समाचार पत्र ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) द्वारा तैयार और जारी की जाती है। इस लिस्ट को तय करने के लिए कोई एक सरकारी संस्था नहीं है, बल्कि ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के संपादकों और विशेषज्ञों का एक पैनल विभिन्न मानकों (जैसे- पद की शक्ति, जनता पर प्रभाव, निर्णय लेने की क्षमता और पिछले एक साल की उपलब्धियां) के आधार पर इसे अंतिम रूप देता है।
IE100 List 2026: टॉप 10 शक्तिशाली भारती

IE100 List 2026
इस साल की सूची में सत्ता के शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों की रैंकिंग में बड़ा उछाल देखा गया है।
रैंक नाम पद / पहचान
1 नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री (लगातार 12वें वर्ष शीर्ष पर)
2 अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री
3 मोहन भागवत आरएसएस (RSS) प्रमुख
4 डी.वाई. चंद्रचूड़ / सूर्य कांत मुख्य न्यायाधीश (CJI)
5 पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री (बड़ी छलांग लगाई)
6 एस. जयशंकर विदेश मंत्री
7 निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री
8 योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
9 राहुल गांधी नेता, कांग्रेस (विपक्ष के प्रमुख चेहरे के रूप में बरकरार)
10 गौतम अदाणी चेयरमैन, अदाणी ग्रुप (टॉप 10 में एकमात्र उद्योगपति)
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
