वैष्णो देवी मंदिर में चोरी, दान पात्र तोड़कर नकदी ले उड़े चोर

Nishi Kashyap
3 Min Read

अंबाला कैंट, 27 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

चोरी की बड़ी वारदात

(चोरी) अंबाला कैंट के श्याम नगर स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में शुक्रवार तड़के चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार और कैंची गेट (चोरी) के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया और माता के दरबार में रखे तीन दान पात्रों पर हाथ साफ कर दिया।

अंबाला कैंट से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जहाँ चोरों ने अब भगवान के घर को भी नहीं बख्शा। यहाँ के प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला और मंदिर का दान पात्र तोड़कर उसमें चढ़ावे की सारी नकदी समेट ले गए। ​मंदिर के सेवादारो के अनुसार, सुबह करीब 4:00 बजे जब सफाई कर्मचारी मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने ताले टूटे हुए देखे।

इसकी सूचना तुरंत मंदिर के प्रधान को दी गई। मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि ​मंदिर के मुख्य द्वार और कैंची गेट के कुल तीन ताले तोड़े गए थे।मंदिर के अंदर रखे तीनों दान पात्र खाली थे। ​घटनास्थल पर एक कैंची और एक कंबल बरामद हुआ है, जो न तो मंदिर का है और न ही पंडित जी का।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 (चोरी)

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मात्र 10 मिनट में मौके पर पहुँची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मंदिर परिसर के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

मंदिर में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की वारदातें सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *