अंबाला में असीम गोयल ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Nishi Kashyap
3 Min Read

अंबाला 27 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

अंबाला में विकास कार्यों का शुभारंभ

(असीम गोयल) पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने अम्बाला शहर के विभिन्न वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। (असीम गोयल) इस मौके पर उनका स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को अष्टमी और राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से शहर की सुंदरता और सुविधाएं बढ़ेंगी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में विकास कार्य बिना भेदभाव के जारी हैं।

55 परियोजनाएं शुरू (असीम गोयल)

अंबाला शहर में विकास का पहिया तेज गति के साथ घूम रहा है। इसी कड़ी में आज नगर निगम व् जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने उद्घाटन व् शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जिन विकास कार्यों का उदघाटन एवं शिलान्यास किया गया उनमें 2 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए जाने वाले टयूबलों का, 62 लाख 21 हजार 337 रूपए की लागत से विभिन्न वार्डों में एलईडी पोस्ट टॉप लैम्प लगाए जाने का तथा 9 करोड़ 12 लाख 363 रूपए की लागत से विभिन्न वार्डों में 55 विकास परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास शामिल है।

इन विकास कार्येां में गलियों का निर्माण कार्य, पानी निकासी के लिए पाईप लाईन बिछाने का, पार्कों का सौंदर्यीकरण व रिपेयर से सम्बन्धित कार्य, नालों का निर्माण कार्य, चौपाल की चारदीवारी, गलियों की रिपेयर का कार्य, हर्बल पार्क के पास शौचालय निर्माण कार्य, पार्कों में स्थापित ओपन जिम के पास टाईल बिछाने का कार्य के साथ-साथ अन्य किए जाने वाले विकास कार्य शामिल हैं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *