आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स और हाइलैंड ग्रुप की साझेदारी बरकरार, ‘द एड्रेस ऑफ किंग्स’ अभियान का आगाज़

Nishi Kashyap
3 Min Read

चंडीगढ़, 27 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

पंजाब किंग्स का ‘ऑफिशियल रियल एस्टेट पार्टनर’ बना हाइलैंड ग्रुप

(आईपीएल 2026) हाइलैंड ग्रुप ने आईपीएल 2026 के लिए ‘पंजाब किंग्स’ के साथ अपने ऑफिशियल रियल एस्टेट पार्टनर के तौर पर साझेदारी को दूसरे वर्ष (आईपीएल 2026) भी जारी रखने की घोषणा की है। इस रणनीतिक गठबंधन को और मजबूत बनाने के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाइलैंड ग्रुप के डायरेक्टर विशाल गोयल, हरजिंदर सिंह रंगी और (आईपीएल 2026) पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्रुप ने ‘द एड्रेस ऑफ किंग्स’ कैंपेन लॉन्च किया। इसके तहत श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खास बातचीत के सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल क्रिएटर्स को हाइलैंड के प्रोजेक्ट्स का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पंजाब किंग्स के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक जोशीला ‘एंथम’ (Anthem) रहा।

मोहाली में दिखेगा क्रिकेट और लग्जरी का संगम

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डायरेक्टर विशाल गोयल (पूर्व अंडर-19 रणजी खिलाड़ी) ने कहा, “क्रिकेट मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। (आईपीएल 2026) अनुशासन और टीम वर्क की जो सीख मुझे मैदान से मिली, वही आज हमारे बिजनेस की नींव है। पंजाब किंग्स के साथ यह साझेदारी व्यक्तिगत और रणनीतिक, दोनों रूप से महत्वपूर्ण है। हमारा प्रोजेक्ट ‘हाइलैंड मेफ़ील्ड्स’ मोहाली में अल्ट्रा-लग्जरी लिविंग को हकीकत बनाता है।”

डायरेक्टर हरजिंदर सिंह रंगी ने बताया, “दो ‘मेड-इन-पंजाब’ ब्रांड्स होने के नाते हमारा लक्ष्य पंजाब की संस्कृति और आधुनिक ऊर्जा को एक बड़े मंच पर लाना है। हाइलैंड मेफ़ील्ड्स केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि एक एक्टिव लाइफस्टाइल वाली कम्युनिटी होगी।”

पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने साझेदारी का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी सहभागिता से क्रिकेट के मैदान के बाहर भी प्रशंसकों और कम्युनिटी के साथ जुड़ाव गहरा होता है।

प्रोजेक्ट की खासियत

मोहाली के सेक्टर 118 में 15 एकड़ में फैला ‘हाइलैंड मेफ़ील्ड्स’ एक लो-डेंसिटी प्रोजेक्ट है। यहाँ हर फ्लोर पर केवल दो निवास (Residences) होंगे, जो विला जैसी प्राइवेसी और हाई-राइज़ की सुविधाएं प्रदान करते हैं। इसमें 85 से अधिक विश्व-स्तरीय सुविधाएं, तीन क्लब हाउस और रूफटॉप होराइजन पूल जैसे आकर्षण शामिल हैं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *