क्राईम आवाज इंडिया/कालका
आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिलीप मिश्रा ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
कालका शहर (स्वास्थ्य शिविर) में स्थित काली माता मंदिर के प्रांगण में आयुष विभाग पंचकूला की ओर से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में आज जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिलीप मिश्रा ने पहुंचकर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
शिविर के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजना ने मरीजों की जांच कर उपचार प्रदान किया, जबकि फार्मासिस्ट नरेश ने सहयोग करते हुए सेवाएं दीं।
स्वास्थ्य शिविर में कुल 94 मरीजों ने उठाया लाभ
इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 94 मरीजों ने लाभ उठाया। मरीजों को आयुर्वेदिक परामर्श, नि:शुल्क औषधि वितरण तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जागरूकता दी गई।
इस अवसर पर आयुष पद्धति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। क्षेत्रवासियों ने शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे और शिविर आयोजित करने की मांग की।
प्रवक्ता: सुनील दत्त
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
