चैत्र नवरात्र: ऐतिहासिक मनसा देवी मंदिर पहुंचे कृषि मंत्री
पंचकूला, 26 मार्च (अभिनव शर्मा): (कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा) हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर गुरुवार को पंचकूला स्थित ऐतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका। उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर महामाई का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।
मंदिर परिसर पहुंचने पर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की (कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा) मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती निशा यादव ने पारंपरिक रूप से कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
हवन-यज्ञ में आहुति डालकर प्रदेश की समृद्धि की कामना करते कैबिनेट मंत्री (कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा)
मुख्य मंदिर में दर्शन के पश्चात श्री राणा मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला पहुंचे। (कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा) वहां उन्होंने मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित हवन-यज्ञ में भाग लिया और पूर्णाहूति अर्पित की। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर श्राइन बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति सहित प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

