चार दिन तक दौड़ी हरियाणा की बेटियाँ

Nishi Kashyap
4 Min Read

कालका,26 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

हरियाणा की बेटियों ने रचा इतिहास

सुनील दत्त: हरियाणा की बेटियों ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए कालका से सिंहवाला तक 81 किलोमीटर का ट्रैक 4 दिनों में पूरा करके ( हरियाणा की बेटियाँ) नया इतिहास रच दिया है। यह ट्रैक हरियाणा सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था। जिसमें प्रमुख रूप से महिला विश्वविद्यालय खानपुर, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई, एमएसएम आयुर्वेद कॉलेज तथा श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की छात्राओं ने भाग लिया। वन विभाग के संयुक्त सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

युवा कल्याण सयोंजक नरेंद्र सिंह ने इस ऐतिहासिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह 4 दिवसीय ट्रैकिंग कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार हरियाणा सरकार द्वारा विशेष रूप से आयोजित किया गया था।( हरियाणा की बेटियाँ) जिसमें राज्यभर से 19 छात्राओं ने भाग लिया। यह राज्य में पहली बार था जब छात्राओं ने इतनी लंबी दूरी तय की और उसे सफलता पूर्वक पूरा किया।

युवा कल्याण सयोंजक नरेंद्र सिंह ने दी बेटियों को बधाई

उन्होंने छात्राओं को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी और ( हरियाणा की बेटियाँ) उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि यह बेटियों की शक्ति, साहस और दृढ़ निश्चय का प्रतीक भी है।

रेंज अधिकारी संजय ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वन विभाग ने पहले इस ट्रैक को चिन्हित किया था। ( हरियाणा की बेटियाँ) लेकिन अब तक किसी भी छात्रा दल ने इसे पूरा नहीं किया था। इस ट्रैक को बेटियों ने अपनी मेहनत समर्पण से पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह उपलब्धि हरियाणा राज्य के लिए गर्व का विषय

यह न केवल हरियाणा राज्य के लिए गर्व का विषय है बल्कि यह राज्य में युवा ( हरियाणा की बेटियाँ) गतिविधियों और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ साथ उन्हें नेतृत्व समर्पण और सामूहिक कार्य की अहमियत भी सिखाते हैं।

इस साहसिक कैंप में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की 6 छात्राओं डॉ शिवानी, डॉ् वैशाली, डॉ रमन, डॉ् अल्का, डॉ हिमानी, डॉ् खुशबू, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय से काजल हिमांशी दीक्षा, सीनी ,वंशिका, मुन्नी, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई, से अंतिम प्रिया तमन्ना अवी कोमल एमएसएम आयुर्वेद कॉलेज से सोनाली ने 81 किलोमिटर के चुनौतिपूर्ण और रोमांचकारी ट्रेकिंग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *