अभिनव शर्मा पंचकूला/ क्राइम आवाज इंडिया
उपायुक्त द्वारा दिव्यांग अधिकारों की जिलास्तरीय कमेटी की अध्यक्षता
उपायुक्त सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत गठित जिलास्तरीय कमेटी की लघु सचिवालय के सभागार में बैठक हुई। (उपायुक्त सतपाल शर्मा) डीसी ने 10 अप्रैल तक सभी विभागों का सर्वे कर कमेटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में सभी सरकारी व निजी भवनों में दिव्यांग व्यक्ति व कर्मचारियों के लिए व्हीलचेयर व रैंप की सुविधा, दिवयांगों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनवाने बारे, सभी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप, व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध करवाने बारे, सभी बैंकों में दिवयांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर बारे विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कमेटी को 10 अप्रैल तक पंचकूला के सभी सरकारी व गैर सरकारी, बैंकों, स्कूलों में यह सुविधाएं उपलब्ध हैं या नही, विजिट कर उपायुक्त कार्यालय में रिपोर्ट (उपायुक्त सतपाल शर्मा) जमा करेगी।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने जारी किए निर्देश
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि कमेटी दिव्यांगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य पुर्नवास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करे ताकि दिव्यांगों को अन्य नागरिकों की तरह अधिकार मिल सके। उन्होने सभी विभागों को दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर व अन्य सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, अग्रणी बैंक प्रबंधक, पीडब्लयूडी के कार्यकारी अभियंता, आशा स्कूल चंडी मंदिर की प्रिंसीपल, मनोचिकित्सक नागरिक अस्पताल ने भाग लिया।
इस अवसर पर डिप्टी डीईओ रमेश बत्रा, सदस्य एचईआरसी अंजू, एलडीएम गजल शर्मा, आशा स्कूल की प्रिंसीपल ममता रानी, मनोचिकित्सक डाॅ लिजा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
