चंडीगढ़, 25 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
CM भगवंत मान ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के विभागों का किया बंटवारा
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में कैबिनेट से हटाए गए मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के विभागों का बंटवारा कर दिया है। (Punjab News) अब ट्रांसपोर्ट विभाग का जिम्मा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को दिया गया है, जबकि जेल विभाग की जिम्मेदारी डॉ. रवजोत को सौंपी गई है।
ये दोनों विभाग पहले लालजीत सिंह भुल्लर के पास थे, जिन्हें शनिवार को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया। विभागों का जिम्मा दूसरे मंत्रियों को सौंपकर मुख्यमंत्री ने यह संकेत दिया है कि फिलहाल कैबिनेट में खाली हुए पद को भरने की कोई जल्दबाजी नहीं है। (Punjab News)
बताया (Punjab News) जा रहा है कि कुछ दिन पहले पंजाब राज्य गोदाम निगम के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन (Punjab News)
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत भुल्लर को कैबिनेट से हटा दिया, लेकिन विपक्षी दल—शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा—ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गिरफ्तारी में देरी को लेकर विपक्ष काफी नाराज भी नजर आया।
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने यह मुद्दा लोकसभा में भी उठाया, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री ने जांच के लिए लिखित मांग करने को कहा और CBI जांच का आश्वासन भी दिया। इसके बाद लालजीत सिंह भुल्लर ने गोबिंदगढ़ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
फिलहाल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने CBI जांच को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है, लेकिन विभागों का नया बंटवारा कर उन्होंने यह जरूर साफ कर दिया है कि कैबिनेट में बदलाव को लेकर वह सोच-समझकर ही अगला कदम उठाएंगे।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
