जे के बत्ता न्यू- चंडीगढ – खरड़
ओमेक्स निवासियों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर बिल्डर के खिलाफ किया शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन
न्यू चंडीगढ़। रविवार को ओमेक्स निवासियों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन किया, जिसमें लंबे समय से लंबित मांगों की (रोष प्रदर्शन) अनदेखी को उजागर किया गया। यह रोष प्रदर्शन ओमेक्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने आयोजित किया था। उन्होंने बताया की लोगों की मांगे पूरी न होने के कारण उनके दैनिक जीवन और आवश्यक सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ रहा है।
निवासियों ने अपने परिवारों सहित बड़ी संख्या में भाग लिया, जो उनकी एकजुटता और अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। ओमेक्स निवासियों की मुख्य मांग है कि अभी तक बिल्डर ने (रोष प्रदर्शन) उनके बिजली डिपार्टमेंट द्वारा बिजली के बिल नहीं लगाए हैं। जिस कारण उन्हें पंजाब सरकार की 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि पीएसपीसीएल ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के समक्ष यह प्रस्तुत किया है कि ओमैक्स निवासियों को इस मामले में राहत प्रदान की जा चुकी है।

वास्तव में स्थिति यह है कि….(रोष प्रदर्शन)
जबकि वास्तव में स्थिति यह है कि कुछ घरों में ही पंजाब सरकार के बिजली मीटर लगाए गए हैं। कॉलोनी में प्रत्येक फ्लैट के लिए दो निर्धारित पार्किंग स्थान आवंटित न किए जाने के कारण निवासियों को सड़क किनारे पार्किंग करनी पड़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। यहां पर स्थित पार्कों में झूलों और बेंचों की भी कमी है। यहां पर पानी की खराब गुणवत्ता एवं अपर्याप्त आपूर्ति है जिससे आने वाले गर्मियों के महीनों में पानी की गंभीर कमी की आशंका है। कॉलोनी में अपर्याप्त पावर बैकअप है जिसके कारण बार-बार ट्रिपिंग हो रही है और विद्युत उपकरणों के खराब होने की संभावना बनी हुई है।
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट अक्सर ओवरफ्लो होता है, जिससे गंभीर स्वच्छता और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो रही हैं। निवासियों ने बिल्डर की निरंतर निष्क्रियता पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए त्वरित एवं समयबद्ध सुधारात्मक कदम उठाने की मांग दोहराई है। उन्होंने जोर दिया कि सुरक्षित, संरक्षित और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र हस्तक्षेप आवश्यक है। एसोसिएशन के अध्यक्ष परवीन मल्होत्रा ने कहा कि यदि ओमैक्स निर्धारित समयसीमा के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो निवासी अपने आंदोलन को ओर तेज करने के लिए बाध्य होंगे। यह प्रदर्शन संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने और इन महत्वपूर्ण मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
