रोटरी क्लब न्यू चंडीगढ़ ने ट्रैफिक पुलिस को तोहफे देकर बढ़ाया सहयोग, सड़क सुरक्षा जागरूकता पर दिया जोर

Nishi Kashyap
3 Min Read

जे के बत्ता न्यू- चंडीगढ – खरड़

रोटरी क्लब न्यू चंडीगढ़ ने यातायात पुलिस को रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले सामान किए गिफ्ट

रोटरी क्लब न्यू चंडीगढ़ ने यातायात (रोटरी क्लब) पुलिस मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ को ट्रैफिक पुलिस के रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले सामान गिफ्ट किए। इस मौके पर क्लब की प्रेसिडेंट मैडम सोनिया सलारिया ने कहा कि न्यू चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता फैलाने की बहुत ज़रूरत है। इसलिए, हम यह छोटी सी पहल कर रहे हैं जिसमें ट्रैफिक पुलिस के रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले सामान, जैसे रिफ्लेक्टर, टॉर्च, स्टिकर, जर्सी और रात में नो पार्किंग के लिए साइन बोर्ड, ट्रैफिक पुलिस मुल्लांपुर गरीबदास न्यू चंडीगढ के इंचार्ज ए एस आई सुखमंदर सिंह और उनकी टीम को गिफ्ट किए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करते रहेंगे- रोटरी क्लब

उम्मीद है कि हमारी इस छोटी सी कोशिश से ट्रैफिक नियमों में कुछ सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि हम आगे भी ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करते रहेंगे, उनकी मदद से जागरूकता ज़रूर आएगी। इस मौके पर ए एस आई सुखमंदर सिंह ने क्लब मेंबर्स की अच्छी सोच की तारीफ़ की और कहा कि क्लब मेंबर्स ने उनसे सर्म्पक किया था और न्यू चंडीगढ़ में ट्रैफिक से जुड़ी दिक्कतों पर बात करने के बाद उन्होंने कुछ ज़रूरी समझा और ट्रैफिक पुलिस को काम का सामान देकर उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस क्लब के साथ मिलकर और भी सोशल वेलफेयर के काम किए जाएंगे ताकि लोगों को अवेयर किया जा सके।

इस मौके पर ए एस आई सुखमंदर सिंह के अलावा ए एस आई सरदारा सिंह, ए एस आई कुलदीप सिंह, ए एस आई गुरविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल सुच्चा सिंह और रोटरी क्लब से सोशल वर्कर एचएस बाजवा भी मौजूद थे।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *