पिंजौर में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई: बिना ई-रवाना बिल के टिप्पर पकड़ा, माइनिंग विभाग के साथ मिलकर किया इंपाउंड

Nishi Kashyap
2 Min Read

क्राईम आवाज इंडिया/पिंजौर सुनील दत्त

(अवैध खनन) पिंजौर क्षेत्र के किरतपुर आज पुलिस ने खनन सामग्री से लदे एक टिप्पर को बिना ई-रवाना बिल के पकड़ने मे सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, आज पिंजौर क्षेत्र में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध टिप्पर को रुकने का इशारा किया गया। जब पुलिस टीम ने वाहन की जांच की और चालक से ई-रवाना बिल माँगा, तो चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टिप्पर को कब्जे में लेकर पिंजौर थाना में खड़ा करवाया। (अवैध खनन) इसके पश्चात माइनिंग विभाग को सूचित किया गया और विभाग की मौजूदगी में वाहन को नियमानुसार इंपाउंड कर दिया गया है।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पंचकूला पुलिस की विभिन्न टीमें फील्ड में पूरी तरह सक्रिय हैं और संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। खनन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर भविष्य में भी इसी प्रकार की छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *