(Haryana News) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सरकार चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित उनके सरकारी आवास पर लगे करीब साढ़े 16 लाख रुपये के पेनल रेंट को माफ करने पर विचार कर रही है।
यह पेनल रेंट अगस्त 2024 से लेकर 2025 के अंत तक उस समय का है, जब हुड्डा नेता प्रतिपक्ष नहीं थे और उन्होंने तय समय के बाद भी सरकारी कोठी खाली नहीं की थी। हुड्डा ने इस पेनल रेंट को माफ करने के लिए सरकार से अनुरोध किया था, जिसके बाद अब इस पर सकारात्मक रुख अपनाया जा रहा है। (Haryana News)
संभावना (Haryana News)जताई जा रही है कि इस मुद्दे पर होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतिम फैसला ले सकते हैं। गौरतलब है कि 2019 में नेता प्रतिपक्ष बनने (Haryana News) के बाद हुड्डा को कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा मिला था, जिसके चलते उन्हें सेक्टर-7 की कोठी नंबर 70 आवंटित की गई थी।

नियमों के मुताबिक, नई सरकार बनने के 15 दिनों के भीतर सरकारी आवास खाली करना होता है, लेकिन हुड्डा ने कोठी खाली नहीं की। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर 2024 को आए थे और 17 अक्टूबर को नई सरकार ने शपथ ली थी। इसके बावजूद हुड्डा ने दिसंबर 2024 तक भी कोठी खाली नहीं की और अतिरिक्त समय मांगा। अब एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है। (Haryana News)
हालांकि, अब हुड्डा दोबारा नेता प्रतिपक्ष बन चुके हैं, इसलिए उन्हें कोठी खाली करने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।
सरकारी नियमों के अनुसार, तय समय में मकान खाली न करने पर पेनल रेंट लगाया जाता है। पहले महीने में 50 गुना, दूसरे में 100 गुना, तीसरे में 200 गुना और उसके बाद 400 गुना तक किराया वसूला जाता है।
इस मामले को लेकर पहले काफी विवाद भी हुआ था। कई नेताओं ने हुड्डा से कोठी खाली करने की मांग की थी और सरकार पर भी दबाव बनाया गया था।
अब देखना होगा कि सरकार कैबिनेट में क्या फैसला लेती है और क्या वाकई हुड्डा को इस पेनल रेंट से राहत मिलती है या नहीं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
