(CM योगी) उत्तर प्रदेश में 1228 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। इनमें से कई की तैनाती कानपुर, प्रयागराज सहित विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद है।
राजधानी लखनऊ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 492 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। वहीं, बाकी 736 अभ्यर्थियों को 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और दो चिकित्सा संस्थानों में लाइव कार्यक्रम के जरिए जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए। यह कार्यक्रम लोकभवन में आयोजित हुआ। (CM योगी)
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें पढ़ाई करने के बाद नौकरी के अवसर लगभग सुनिश्चित होते हैं। इसकी मांग सिर्फ उत्तर प्रदेश या भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। (CM योगी) उन्होंने बताया कि पिछले 9 वर्षों में राज्य में 81 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने (CM योगी) कहा कि 2017 से पहले स्वास्थ्य व्यवस्था कमजोर थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और व्यवस्था में सुधार हुआ है।
हेल्थ सेक्टर को मिली प्राथमिकता
सीएम ने बताया कि पहले बंद हो चुके एएनएम और जीएनएम कॉलेजों को फिर से शुरू किया गया है। (CM योगी) 35 एएनएम और 31 नर्सिंग कॉलेजों को बेहतर बनाया गया है। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी है। अब 14 करोड़ से अधिक आभा आईडी कार्ड बनाए जा चुके हैं और 976 सीएचसी में टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

हर जिले में मेडिकल कॉलेज का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि अब “एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज” की दिशा में काम किया गया है और माफिया व्यवस्था को खत्म किया गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार, इन नियुक्तियों से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से पूरी की गई है।
नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती आगरा, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज, आजमगढ़, जालौन, सहारनपुर, बांदा और बदायूं के मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ जेके कैंसर संस्थान और हृदय रोग संस्थान, कानपुर में की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों में 1097 महिलाएं और 131 पुरुष शामिल हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
