Haryana News: हरियाणा में अब गांव-गांव तक स्किल की पहुंच: हारट्रॉन से बदलेगा युवाओं का भविष्य

Nishi Kashyap
3 Min Read

Haryana News: केंद्रों, प्रशिक्षकों और छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उनके प्रदर्शन और परिणामों के आधार पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए फेलोशिप योजना भी शुरू की गई है।

प्रदेश में युवाओं को आधुनिक (Haryana News) तकनीकों से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हारट्रॉन) ने 79 आधुनिक स्किल सेंटर शुरू किए हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और अन्य नई तकनीकों का प्रशिक्षण देकर (Haryana News) उन्हें नौकरी के लिए तैयार करना है। यह पहल गांवों तक पहुंच बनाकर डिजिटल सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रही है। सभी कोर्स राष्ट्रीय मानकों के अनुसार (Haryana News) तैयार किए गए हैं।

प्रदेश में 100 से ज्यादा उन्नत कौशल केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक 86 केंद्रों का आवंटन हो चुका है (Haryana News) , जिनमें 34 शहरी और 52 उपमंडल व ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इनमें से 79 केंद्र पहले ही शुरू हो चुके हैं और अगस्त 2025 से लगभग 1600 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्ष 2024 में शुरू की गई इस योजना का मकसद पारंपरिक कंप्यूटर शिक्षा से आगे बढ़कर युवाओं को नई तकनीकों में दक्ष बनाना है, ताकि वे बदलते रोजगार बाजार के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।

योजना कैसे काम कर रही है

केंद्रों का चयन पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के जरिए किया गया है। प्रशिक्षण के लिए आधुनिक पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं और पूरी व्यवस्था डिजिटल सिस्टम के जरिए संचालित की जा रही है, जिससे निगरानी, गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहती है।

सीएसआर के तहत सहायता

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए यह योजना कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत चलाई जा रही है। वर्तमान में करीब 1000 छात्रों को इसका लाभ मिल रहा है।

प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन

केंद्रों, प्रशिक्षकों और छात्रों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा, जरूरतमंद छात्रों के लिए फेलोशिप योजना भी लागू की गई है, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा और अवसर मिल सकें। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए एक विशेष रोजगार संपर्क प्रकोष्ठ भी बनाया गया है।

इन क्षेत्रों में दिया जा रहा प्रशिक्षण

सूचना एवं साइबर सुरक्षा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
बिग डेटा एनालिटिक्स
इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)
वेब और मोबाइल टेक्नोलॉजी

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *