टोहाना: (Haryana News) करीब पांच साल पुराने एक मामले में सेशन कोर्ट ने 23 मार्च को सुनवाई तय की है। अदालत ने शिकायतकर्ता की याचिका पर मुख्य आरोपी संजय बंसल और कुछ पुलिस अधिकारियों को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
यह मामला 14 नवंबर 2021 को शहर थाना में दर्ज किया गया था। एफआईआर नंबर 559 में धारा 384, 34 और आईटी एक्ट की धारा 66ई के तहत संजय बंसल और गगन भाट को आरोपी बनाया गया था। (Haryana News) शिकायतकर्ता विपिन का आरोप है कि जांच के दौरान गगन भाट को बचा लिया गया, जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
(Haryana News) शिकायतकर्ता के मुताबिक, बाद में आरोपी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी शिकायत 19 जनवरी 2022 को एसपी फतेहाबाद को दी गई थी। इसके बाद 31 मार्च 2022 को टोहाना शहर थाना में संजय बंसल के खिलाफ दूसरा मामला (नंबर 138) दर्ज किया गया। (Haryana News)
विपिन का आरोप है कि इस केस में कुछ पुलिस अधिकारियों ने अदालत में गलत दस्तावेज पेश कर आरोपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की। इसी को लेकर उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
6 मार्च 2026 को हुई सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए संजय बंसल और संबंधित पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। अदालत ने सभी को सात दिनों के भीतर नोटिस तामील कर 23 मार्च को पेश होने को कहा था। अब सभी संबंधित पक्षों को 23 मार्च को कोर्ट में उपस्थित होना होगा।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
