Punjab News: गाड़ियों की खरीद में गड़बड़ी के आरोप, ED कोर्ट में पहुंचा मामला

Nishi Kashyap
2 Min Read

Punjab News: पंजाब पुलिस के लिए साल 2023 में खरीदी गई 144 गाड़ियों को लेकर अब बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में ईडी की विशेष पीएमएलए कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से शुरुआती सबूत पेश करने (Punjab News) को कहा है।

जानकारी के (Punjab News) मुताबिक, यह मामला 144 टोयोटा हिलक्स (मैन्युअल) गाड़ियों की खरीद से जुड़ा है। आरोप है कि इन वाहनों को बाजार कीमत से करीब 10.72 लाख रुपये ज्यादा देकर खरीदा गया। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील निखिल सराफ की तरफ से दायर की गई है।

याचिका में कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के एमडी मसाकाजु योहिमुरा और पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा पर भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी पैसे के गलत इस्तेमाल के आरोप लगाए गए हैं।

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता को शुरुआती सबूत देने के निर्देश दिए हैं। याचिका में यह भी कहा गया है कि आमतौर पर बड़ी संख्या में गाड़ियां खरीदने पर छूट मिलती है, लेकिन इस मामले में उल्टा ज्यादा कीमत पर खरीद की गई, जिससे शक और बढ़ गया है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *