कालका, 21 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
अभिनव शर्मा: कालका निवासी ओजस्वी ने जवाहर नवोदय विद्यालय, पंचकूला की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल कर कालका और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। ओजस्वी जो गुगा माडी कॉलोनी भारत नगर कालका की निवासी है ,के माता-पिता (ओजस्वी) अभिषेक और ज्योति सैनी ने बताया कि ओजस्वी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, पंचकूला में छठी कक्षा में एडमिशन के लिए हुआ है। उसने जवाहर नवोदय विद्यालय पंचकूला की प्रवेश परीक्षा में जिले में 31वा रैंक हासिल किया है। यह प्रवेश परीक्षा दिसंबर,2025 में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 2000 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

जवाहर नवोदय विद्यालय, पंचकूला के प्राचार्य श्री रूप चंद ने बताया कि पंचकूला जिले के कुल चार ब्लॉकों से 1970 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा दी थी, जिनमें से 80 विद्यार्थियों ने छठी कक्षा में प्रवेश के लिए यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
ओजस्वी, जिसका लक्ष्य एक IPS अधिकारी बनना है, ने कहा कि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को देती है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
