पिंजौर,20 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
सुनील दत्त: पिंजौर शहर के पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्कूली छात्र को आवारा कुत्ते ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शहादत, जो कि छठी कक्षा का छात्र है, सुबह लगभग साढ़े 7 बजे स्कूल पहुंचा था। उसी दौरान एक आवारा कुत्ता कुछ अन्य बच्चों के साथ स्कूल परिसर में घुस आया और अचानक शहादत पर हमला कर दिया।
(स्कूली छात्र )कुत्ते ने उसके चेहरे पर बुरी तरह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के वाइस प्रिंसिपल यशपाल राणा और अन्य स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल छात्र के परिजनों को इसकी सूचना दी और शहादत को पिंजौर के अर्बन पॉलीक्लिनिक सैंटर पहुंचाया। वहां से उसे सैक्टर-6 पंचकूला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (स्कूली छात्र )वहीं, शहादत के चाचा गुल शेर ने बताया कि सैक्टर- 6 पंचकूला अस्पताल में उपचार (स्कूली छात्र ) के बाद उसे ईलाज के लिये पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि शहादत के माता-पिता मजदूरी करते हैं और हाल ही में पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है। स्कूल वाइस प्रिंसिपल यशपाल राणा ने कहा कि शहादत के इलाज के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा शहादत के इलाज का पूरा खर्च उठाया जाएगा।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
