सुनील दत्त: (डॉ. विनोद कपिल ) इलाज से अस्पताल को 27 लाख 86 हजार 374 रुपये की बचत हुई। वहीं, आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के तहत इलाज से रोगी कल्याण समिति को 24 लाख 37 हजार 746 रुपये की आय प्राप्त हुई। इस तरह कुल आय 52 लाख 24 हजार 120 रुपये रही, जिसमें सभी खर्चों को घटाने के बाद 41 लाख 76 हजार 584 रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, डॉ. कपिल ने राज्य के अन्य 584 मरीजों के मोतियाबिंद व (डॉ. विनोद कपिल ) संबंधित नेत्र ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए, जिनका पूरा खर्च अस्पताल द्वारा वहन किया गया।
ईएसआई राज्य अस्पताल, परवाणू में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार कपिल ने वर्ष 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 12 महीनों में 1178 मरीजों की सफलतापूर्वक आंखों की सर्जरी कर एक मिसाल कायम की है। जनवरी से दिसंबर (डॉ. विनोद कपिल ) 2025 के दौरान किए गए इस कार्य से न केवल मरीजों को बेहतर उपचार मिला, बल्कि अस्पताल को भी आर्थिक रूप से
डॉ. कपिल का (डॉ. विनोद कपिल ) कार्य और व्यवहार पूरे वर्ष सराहनीय रहा, जिसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उनकी अनुबंध अवधि जनवरी 2026 से जनवरी 2027 तक बढ़ाने की सिफारिश की है।
यह उपलब्धि न केवल उनकी विशेषज्ञता और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। परवाणू का ईएसआई अस्पताल अब नेत्र उपचार के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत बनकर उभर रहा है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
