चंडीगढ़, 20 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
(गैस संकट) होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि उनका पूरा व्यवसाय गैस पर निर्भर है, लेकिन सप्लाई बाधित होने से कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब पंजाब के होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर में भी देखने को मिल रहा है। कॉमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई कई दिनों से बाधित है, जिसके चलते कई (गैस संकट) होटलों में रसोई संचालन लगभग बंद हो गया है।
छोटे कारोबारियों के सामने संकट, कई होटल बंद
संकट बढ़ने के साथ ही छोटे कारोबारियों के सामने अस्तित्व का संकट (गैस संकट) खड़ा हो गया है। कई स्थानों पर होटल बंद होने लगे हैं। इस मुद्दे को लेकर होटल हाईलैंड में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ पंजाब की बैठक भी हुई, जिसमें उद्योग से जुड़े (गैस संकट) लोगों ने गंभीर चिंता जताई।
प्रशासन पर सप्लाई न संभालने का आरोप
बैठक में आरोप लगाया गया कि प्रशासन कॉमर्शियल एलपीजी गैस की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने में विफल रहा है। कारोबारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर होटल और रेस्टोरेंट बंद हो सकते हैं।
नियमित गैस सप्लाई की मांग
एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति के लिए एक स्थायी और प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि इस सेक्टर को राहत मिल सके।
रोजाना सिलेंडर की खपत पर असर
कारोबारियों के अनुसार, छोटे रेस्टोरेंट रोजाना 2–3 कॉमर्शियल सिलेंडर खर्च करते हैं, मध्यम रेस्टोरेंट में यह संख्या 5–6 तक पहुंचती है, जबकि बड़े रेस्टोरेंट को 10 या उससे अधिक सिलेंडरों की जरूरत होती है। पिछले लगभग 12 दिनों से सप्लाई बाधित होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कारोबारियों ने बताया कि पहले जो सिंगल बर्नर डीजल भट्ठी 8 से 10 हजार रुपये में मिलती थी, अब उसकी कीमत 30 से 50 हजार रुपये तक पहुंच गई है, जिससे छोटे कारोबारियों के लिए यह विकल्प भी मुश्किल हो गया है।
मेन्यू में कटौती, संचालन सीमित
एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह के अनुसार, गैस संकट के चलते होटल मालिकों को अपने मेन्यू में कटौती करनी पड़ी है और अब सीमित व्यंजन ही तैयार किए जा रहे हैं।
आगे और बढ़ सकता है संकट
उन्होंने कहा कि कई छोटे होटल पहले ही बंद हो चुके हैं और यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो बंद होने वाले होटलों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
