न्यू- चंडीगढ, 20 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
जे के बत्ता: (पंजाब सरकार) पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के आवास से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित नयागांव एक बार फिर चर्चा में है। हैरानी की बात यह है कि भगवंत सिंह मान के आवास के पास होने के बावजूद यहां के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
नयागांव के लोगों का (पंजाब सरकार) कहना है कि विकास कार्य तो दूर, उन्हें पानी और बिजली जैसी जरूरी सुविधाएं भी सही तरीके से नहीं मिल रही हैं। सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।
सड़क पर उतरे लोग, नगर काउंसिल का घेराव
इसी समस्या के चलते आदर्श (पंजाब सरकार) नगर और जनता नगर के निवासियों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा। लोगों ने नगर काउंसिल और जल विभाग के कार्यालय का घेराव कर अपना विरोध जताया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई सालों से पानी की भारी समस्या बनी हुई है। कई-कई दिनों बाद पानी आता है और उसका भी कोई निश्चित समय नहीं होता। लोगों को दिन-रात इसी चिंता (पंजाब सरकार) में रहना पड़ता है कि पानी कब आएगा, जिससे उनकी दिनचर्या और नींद दोनों प्रभावित हो रही हैं।
लोगों ने सवाल उठाया कि क्या इसी दिन (पंजाब सरकार) के लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को (पंजाब सरकार) भारी बहुमत से चुना था? चुनाव से पहले किए गए वादों और मौजूदा हालात में जमीन-आसमान का फर्क नजर आ रहा है।
अधिकारियों की लापरवाही पर उठे सवाल (पंजाब सरकार)
समाज सेवक रवि बिष्ट और अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि अधिकारी जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अधिकारी खुद समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचते और न ही लोगों की सुनवाई करते हैं।
लोगों का कहना है कि सैकड़ों लोगों द्वारा सड़क जाम करने के बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा। इससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
CM आवास घेराव की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो अगली बार नगर काउंसिल नहीं, बल्कि सीधे मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
लोगों ने सरकार से अपील की है कि पानी और बिजली की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
