पिंजौर-कालका मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सभी छात्र सुरक्षित

पिंजौर-कालका मार्ग पर टला बड़ा हादसा

Nishi Kashyap
2 Min Read

पिंजौर,19 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

पिंजौर-कालका मार्ग पर टला बड़ा हादसा

सुनील दत्त: पिंजौर-कालका मार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार बस पिंजौर से कालका की ओर छात्रों को लेकर जा रही थी। बस चालक मनमीत ने बताया कि बस में कुल 9 छात्र थे और वह पिंजौर के धर्मपुर क्षेत्र से बच्चों को लेकर डी ए वी स्कूल परवाणु की ओर जा रहे थे।

(हादसा )जैसे ही बस हुंडई एजेंसी के पास पहुंची, अचानक बस के अगले टायर की मैकेनिकल पिन निकल गई। पिन निकलने पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे सुरक्षित दिशा में मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बस के टायर कुछ दूरी तक सड़क पर घसीटते हुए दिखाई दिए, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक बस में कुल 9 छात्र सवार थे और राहत की बात यह रही कि सभी छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के तुरंत बाद सभी बच्चों को दूसरी बस के माध्यम से उनके स्कूल पहुंचाया गया।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *