Haryana News: पंचकूला-शिमला हाईवे पर औचक चेकिंग: बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी वरना इंपाउंड

Nishi Kashyap
2 Min Read

पिंजौर,19 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

(Haryana News)आज पंचकूला-शिमला हाईवे पर सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में की गई औचक चैकिंग के दौरान नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रही एक सफेद वरना कार को इंपाउंड किया गया।

मिली जानकारी (Haryana News) के अनुसार पिंजौर क्षेत्र में मल्लाह मोड़ के नजदीक पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी एक सफेद रंग की वरना कार वहां पहुंची। कार के शीशों पर न केवल गहरे रंग की प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी, बल्कि उस पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को रुकवाया और मौके पर ही वाहन चालक (Haryana News) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 34,500 रुपये का चालान काटा। इसके साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने पर कार को तुरंत इंपाउंड कर लिया गया और शीशों पर लगी काली फिल्म (Haryana News)को मौके पर ही उतरवाया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक का कड़ा संदेश: शहर की सड़कों पर हुड़दंग और नियमों की अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात नियम सभी की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, न कि उन्हें तोड़ने के लिए। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना और ब्लैक फिल्म का उपयोग करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सुरक्षा की दृष्टि से भी एक गंभीर अपराध है। हमारी टीमें हाईवे और शहर के भीतर लगातार निगरानी कर रही हैं। जो कोई भी कानून को चुनौती देगा, उसे इसी तरह के भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *