प्राचीन काली माता मंदिर में विधायक शक्तिरानी शर्मा ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Nishi Kashyap
3 Min Read

कालका, 19 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

प्राचीन काली माता मंदिर पहुँची विधायक शक्तिरानी शर्मा

सुनील दत्त: (विधायक शक्तिरानी शर्मा ) कालका की लोकप्रिय विधायक शक्तिरानी शर्मा ने हिंदू नववर्ष 2083 एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम नवरात्रे के अवसर पर कालका स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा विधायक का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। विधायक शक्तिरानी शर्मा ने सर्वप्रथम माता रानी के चरणों में नतमस्तक होकर कालका विधानसभा क्षेत्र एवं पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इसके उपरांत विधायक मंदिर परिसर में आयोजित हवन-यज्ञ में शामिल हुईं तथा विधिवत आहुति देकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा उन्हें चुन्नी ओढ़ाकर एवं माता रानी की पावन तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा—

“आप सभी को मेरी ओर से, मेरे परिवार एवं भारतीय जनता पार्टी की ओर से हिंदू नववर्ष और पावन चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व हमें नई ऊर्जा, सकारात्मकता और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। माता रानी का आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे और हमारा क्षेत्र निरंतर विकास, सुख-समृद्धि तथा भाईचारे की राह पर अग्रसर रहे, यही मेरी कामना है।

हम जो भी कार्य कर पा रहे हैं, वह माता रानी की कृपा और आशीर्वाद से ही संभव हो रहा है। आगे भी उनके आशीर्वाद से क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।”*

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *