न्यू- चंडीगढ,19 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
जे के बत्ता: (Chandigarh News)आज नयागांव इलाके के ट्रेडर्स के साथ पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन ने जनसभा करके उनकी समस्याओं और मांगों को ध्यान से सुना। (Chandigarh News) पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन त्रीलोचन सिंह बैदवान और खरड़ विधानसभा के चेयरमैन यशपाल बंसल, एसडीएम खरड गुरमीत सिंह, सीएमओ बूथगढ अल्खजोत कौर, ओएसटी और जीएसटी प्रदीप कुमार, नगर परिषद अधिकारी मनप्रीत सिंह, एसआई संतोष वर्मा ,
नयागांव थाना से एडिशनल प्रभारी सब इंस्पैक्टर अश्वनी चौधरी मार्केट चेयरमैन अशोक रहेजा, प्रधान उमेश गुलायनी ,गगन सिंह सभरवाल,महावीर गोयल, आदि लगभ 40 दुकानदार जनसभा के दौरान मौजूद थे। 18 मार्च को हुई मीटिंग के दौरान वहां मौजूद ट्रेडर्स ने अपनी मुख्य समस्याएं बताई जो इस प्रकार से थी। (Chandigarh News)
जिसमें गलियों में आवारा पशुओं से हो रही परेशानी और लगातार आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएँ, पिछले 15-20 दिनों से बिजली के कटों से परेशान लोग, गुरुद्वारा से चंडीगढ़ बैरियर तक यातायात जाम से होने वाली रोजाना की परेशानी, चोरी और डकैती की बढती घटनाएँ, पटियाला की राव नदी किनारे कचरे का विशाल ढेर होने के कारण इलाके में दुर्गंध रहना, मुख्य सड़कों पर टूटे मैनहोल ढक्कन, मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण, बारिश के दौरान मेन गलियों में जल जलभराव की समस्या, मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और पार्किंग की मांग आदि जैसे मुख्य मुद्दे माक्रेट कमेटी के (Chandigarh News) चेयरमैन अशोक राहेजा व प्रधान उमेश गुल्यानी (Chandigarh News) ने इस जनसभा के दौरान अधिकारियों के सामने रखें।
इस के मीटिंग में अलग-अलग डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे। नयागांव के ट्रेडर्स द्वारा उठाए गए इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए, पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन त्रीलोचन सिंह बैदवान और खरड़ विधानसभा के चेयरमैन यशपाल बंसल ने भरोसा दिलाया कि एक महीने के अंदर सभी मुद्दों का समाधान कर दिया जाएगा।
पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन त्रीलोचन सिंह बैदवान और खरड़ विधानसभा के चेयरमैन यशपाल बंसल द्वारा अब अगली जनसभा नयागांव मेन बाजार में 21 मार्च को की जायेगी । ज़िला प्रशासन की तरफ़ से एसडीएम खरड़ गुरमीत सिंह ने पूरे सहयोग का भरोसा दिया और कहा कि सभी मसलों को तय समय में हल कर दिया जाएगा।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
