Chandigarh News: सेंट स्टीफन स्कूल के कोयर ने आयरिश दूतावास के सेंट पैट्रिक दिवस समारोह में बिखेरा जादू

Nishi Kashyap
2 Min Read

न्यू चंडीगढ़, 18 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

 जे के बत्ता: (Chandigarh News)आयरिश दूतावास द्वारा इम्पीरियल होटल में आयोजित सेंट पैट्रिक दिवस समारोह में सेंट स्टीफन स्कूल, टोगां, न्यू चंडीगढ़ के सीनियर कोयर ने अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में राजनयिकों, गणमान्य व्यक्तियों और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हरे रंग की पोशाक में सजे कोयर ने उत्सव की भावना को जीवंत करते हुए सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। समारोह का सबसे भावपूर्ण क्षण तब रहा जब जन गण मन और आयरलैंड के राष्ट्रगान अम्ह्रान ना भ्फियान की प्रस्तुति दी गई। आयरिश राजदूत केविन केली और सोफी रोगन के नेतृत्व में गाए गए इस राष्ट्रगान में कोयर और उपस्थित जनसमूह की सहभागिता ने माहौल को भावनात्मक और (Chandigarh News) गौरवपूर्ण बना दिया।

कोयर ने फोर्टी शेड्स ऑफ ग्रीन, व्हेन आयरिश आइज़ आर स्माइलिंग, लाइक अ बर्ड विदाउट विंग्स, गोल्ड एंड सिल्वर डेज़, द टाउन आई लव सो वेल और टेक मी होम जैसे लोकप्रिय आयरिश गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी। (Chandigarh News)

इस अवसर पर आयरलैंड के अटॉर्नी जनरल रोसा फैनिंग, भारत में आयरलैंड के राजदूत केविन केली तथा विदेश मंत्रालय के सचिव श्री सिबी जॉर्ज ने अपने संबोधनों में भारत-आयरलैंड संबंधों की मजबूती पर प्रकाश डाला। (Chandigarh News)

स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्राचार्य श्री रॉय दा सिल्वा ने निदेशक श्री हेरोल्ड कार्वर और सुश्री डायना कार्वर की ओर से कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कोयर का संचालन भी किया और अपने कुशल निर्देशन से प्रस्तुति को यादगार बना दिया।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *