Punjab News: नयागांव पार्क में ट्रेडर्स के साथ बैठक: नगर काउंसिल और ट्रेडर्स कमीशन ने सुनी समस्याएं

Nishi Kashyap
3 Min Read

न्यू- चंडीगढ,18 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

जे के बत्ता: (Punjab News) आज नयागांव इलाके के ट्रेडर्स के साथ पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन ने जनसभा करके उनकी समस्याओं और मांगों को ध्यान से सुना। पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन त्रीलोचन सिंह बैदवान और खरड़ विधानसभा के चेयरमैन यशपाल बंसल, एसडीएम खरड गुरमीत सिंह, सीएमओ बूथगढ अल्खजोत कौर, ओएसटी और जीएसटी प्रदीप कुमार, नगर परिषद अधिकारी मनप्रीत सिंह, एसआई संतोष वर्मा , नयागांव थाना से एडिशनल प्रभारी सब इंस्पैक्टर अश्वनी चौधरी मार्केट चेयरमैन अशोक रहेजा, प्रधान उमेश गुलायनी ,गगन सिंह सभरवाल,महावीर गोयल, आदि लगभ 40 दुकानदार जनसभा के दौरान मौजूद थे। Punjab News

18 मार्च को (Punjab News) हुई मीटिंग के दौरान वहां मौजूद ट्रेडर्स ने अपनी मुख्य समस्याएं बताई जो इस प्रकार से थी। जिसमें गलियों में आवारा पशुओं से हो रही परेशानी और लगातार आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएँ, पिछले 15-20 दिनों से बिजली के कटों से परेशान लोग, गुरुद्वारा से चंडीगढ़ बैरियर तक यातायात जाम से होने वाली रोजाना की परेशानी, चोरी और डकैती की बढती घटनाएँ, पटियाला की राव नदी किनारे कचरे का विशाल ढेर होने के कारण इलाके में दुर्गंध रहना,

मुख्य सड़कों पर टूटे मैनहोल ढक्कन, मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण, बारिश के दौरान मेन गलियों में जल जलभराव की समस्या, मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और पार्किंग की मांग आदि जैसे मुख्य मुद्दे माक्रेट कमेटी के चेयरमैन अशोक राहेजा व प्रधान उमेश गुल्यानी ने इस जनसभा के दौरान अधिकारियों के सामने रखें। इस के मीटिंग में अलग-अलग डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे। Punjab News

नयागांव के ट्रेडर्स द्वारा उठाए गए इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए, पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन त्रीलोचन सिंह बैदवान और खरड़ विधानसभा के चेयरमैन यशपाल बंसल ने भरोसा दिलाया कि एक महीने के अंदर सभी मुद्दों का समाधान कर दिया जाएगा।

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन त्रीलोचन सिंह बैदवान और खरड़ विधानसभा के चेयरमैन यशपाल बंसल द्वारा अब अगली जनसभा नयागांव मेन बाजार में 21 मार्च को की जायेगी । ज़िला प्रशासन की तरफ़ से एसडीएम खरड़ गुरमीत सिंह ने पूरे सहयोग का भरोसा दिया और कहा कि सभी मसलों को तय समय में हल कर दिया जाएगा। Punjab News

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *