कुरुक्षेत्र, 18 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा
(सिलेंडर ब्लास्ट )कुरुक्षेत्र के गांव यारा में मंगलवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के बाद घर में आग लग गई, जिससे परिवार के करीब आठ सदस्य झुलस गए। घायलों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है।
सिलेंडर बदलते वक्त हुआ विस्फोट
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे कोमल नाम की महिला रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर खत्म हो गया। जब परिवार के लोग दूसरा सिलेंडर जोड़ रहे थे, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया और आग फैल गई। (सिलेंडर ब्लास्ट )
आग की चपेट में आया पूरा परिवार
धमाका इतना तेज था कि देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई और घर में मौजूद सभी लोग इसकी चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कुछ समय की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

हादसे में एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे बेहतर (सिलेंडर ब्लास्ट ) इलाज के लिए Post Graduate Institute of Medical Education and Research भेजा गया है। अन्य घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उनका इलाज जारी है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
