NHM फंड से पंजाब को बड़ी राहत: 572.66 करोड़ से स्वास्थ्य सेवाओं में होगा बड़ा सुधार

Nishi Kashyap
3 Min Read

चंडीगढ़, 18 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

केंद्र से पंजाब को बड़ा स्वास्थ्य फंड

(NHM फंड) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 572.66 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है, इसलिए नागरिकों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

(NHM फंड)मंत्री ने कहा कि एनएचएम का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति तक किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस फंड का उपयोग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उप-स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए किया जाएगा। (NHM फंड)

फंड के उपयोग पर सख्त निगरानी

उन्होंने बताया कि योजना के क्रियान्वयन और प्रगति की निगरानी के लिए मजबूत तंत्र मौजूद है। सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के माध्यम से धनराशि की निगरानी की जाती है और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किस्तें जारी की जाती हैं। (NHM फंड)

शिकायतों के समाधान के लिए पोर्टल

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा छात्रों और अन्य हितधारकों के लिए ऑनलाइन शिकायत पोर्टल बनाया गया है। वर्ष 2025 से अब तक 2,572 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें पिछले साल 1,829 और इस वर्ष 743 शिकायतें शामिल हैं।

मोटापे के इलाज की नई दवाओं को मंजूरी

सरकार ने वजन प्रबंधन और मोटापे के इलाज के लिए ओर्लिस्टेट, टिरजेपेटाइड और सेमाग्लूटाइड जैसी तीन दवाओं को मंजूरी दी है। ये दवाएं डॉक्टर की सलाह पर ही उपलब्ध होंगी।

आयुष्मान योजना से करोड़ों को लाभ

स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 28 फरवरी तक देशभर में 11.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों के लिए 1.73 लाख करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है, जिससे लोगों के इलाज का खर्च कम हुआ है।

सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। पिछले तीन वर्षों में 5.18 लाख से अधिक खाद्य नमूनों की जांच की गई, जिनमें 88,192 मामलों में जुर्माना लगाया गया, 3,614 मामलों में सजा सुनाई गई और 1,161 लाइसेंस रद्द किए गए।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *