Punjab Weather: पंजाब में मौसम फिर लेगा करवट ! 19-20 मार्च को आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

Nishi Kashyap
2 Min Read

चंडीगढ़, 18 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

पश्चिमी विक्षोभ का असर

(Punjab Weather) मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ अब मैदानी इलाकों को भी प्रभावित करेगा। इसके चलते पंजाब के कई जिलों में मौसम अचानक बदलने की संभावना है।

19 और 20 मार्च को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे पेड़ों और फसलों को नुकसान हो सकता है। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। (Punjab Weather)

तापमान में गिरावट के आसार

अगले तीन दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद फिर से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

किसानों के लिए खास सलाह (Punjab Weather)

मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गेहूं और अन्य रबी फसलों को तेज हवाओं और ओलावृष्टि से बचाने के लिए पहले से तैयारी करने को कहा गया है। खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखें और फिलहाल सिंचाई कार्य टाल दें। साथ ही कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव भी न करने की सलाह दी गई है। (Punjab Weather)

विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरत बाहर न निकलें। तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से बचें। (Punjab Weather)

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *