चंडीगढ़, 17 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
Haryana News: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली, लेकिन कांग्रेस के भीतर कथित तौर पर पांच विधायकों की क्रॉस वोटिंग की खबरों ने राजनीति गरमा दी है। Haryana News
रामकिशन गुर्जर का इस्तीफा, शैली चौधरी पर उठे सवाल
हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह विधायक शैली चौधरी के पति हैं। सोशल मीडिया पर शैली चौधरी (Haryana News)के क्रॉस वोटिंग करने की चर्चा है, हालांकि पार्टी ने अभी तक किसी का नाम आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है। बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से वे बेहद आहत हैं। उन्होंने पार्टी में गलत लोगों को तवज्जो मिलने की बात कही और भविष्य को लेकर फैसला समय पर छोड़ दिया। Haryana News:
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि संख्या के हिसाब से दोनों सीटों पर एक-एक जीत तय थी, लेकिन बीजेपी ने रणनीति के तहत निर्दलीय उम्मीदवार उतारा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों के कुछ वोट जानबूझकर अमान्य कराए गए, जो लोकतंत्र के खिलाफ है।
हाईकमान को सौंपे गए नाम, जल्द हो सकता है खुलासा
हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम हाईकमान को बता दिए गए हैं और जल्द ही कार्रवाई होगी। उन्होंने फिलहाल शिष्टाचार के चलते नाम उजागर करने से इनकार किया, लेकिन संकेत दिया कि कार्रवाई के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा। Haryana News:
हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वालों ने न सिर्फ पार्टी बल्कि जनता के साथ भी धोखा किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जनता भी उन्हें सबक सिखाएगी। Haryana News:
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
