एलपीजी संकट: आपूर्ति में 20 फीसदी की कटौती, आम लोग और व्यापारियों की बढ़ी परेशानी

Nishi Kashyap
3 Min Read

चंडीगढ़, 17 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

सिलिंडर आपूर्ति में कटौती से आम लोग और व्यापारी परेशान

(एलपीजी संकट)पंजाब में लगभग 980 गैस एजेंसियां 96 लाख उपभोक्ताओं की मांग पूरी करती हैं। हर महीने लगभग 27 लाख सिलिंडर वितरित किए जाते हैं। हालांकि, मौजूदा हालात में रोजाना 2 से 5 हजार बुकिंग लंबित हो रही हैं और बैकलॉग लगातार बढ़ता जा रहा है।

फेडरेशन ऑफ एलपीजी (एलपीजी संकट) डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ पंजाब के प्रधान गुरपाल सिंह मान ने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्य में एलपीजी आपूर्ति में करीब 20 प्रतिशत की कटौती कर दी है। इसका असर आम जनता के साथ-साथ कारोबारी वर्ग पर भी पड़ रहा है।

घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर आपूर्ति प्रभावित (एलपीजी संकट)

मान ने बताया कि पहले जहां हर महीने 27 लाख घरेलू सिलिंडर भेजे जाते थे, अब यह संख्या घटकर लगभग 21 लाख रह गई है। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को भी व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। लुधियाना में करीब 6 हजार मीट्रिक टन की कमर्शियल गैस मार्केट होने के बावजूद सप्लाई बाधित है।

डीलरों की चिंता और जिम्मेदारी

फेडरेशन के अनुसार राज्य में करीब 50 हजार कर्मचारी ग्राउंड पर काम कर रहे हैं। गुरपाल सिंह मान ने कहा कि कोविड-19 के दौरान भी एलपीजी सप्लाई बाधित नहीं हुई थी, लेकिन अब हालात विपरीत हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार 71 दिनों का स्टॉक होने का दावा कर रही है, तो कुछ ही घंटों में संकट क्यों गहरा गया।

ओटीपी सिस्टम और ब्लैक मार्केटिंग

मान ने बताया कि सिलिंडर वितरण ओटीपी सिस्टम के जरिए किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में जिम्मेदारी तय करने की आवश्यकता है। फेडरेशन ने सरकार से आग्रह किया है कि एलपीजी संकट को स्वीकार कर तुरंत समाधान निकाला जाए, ताकि आम लोगों और व्यापारियों को राहत मिल सके।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *