चंडीगढ़, 17 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
पंजाब की जेलों में भीड़ का संकट
Punjab News: पंजाब की 26 जेलों की कुल क्षमता मार्च 2023 तक 25,824 कैदियों की थी, लेकिन इनमें 30 हजार से अधिक कैदी रह रहे थे। यानी तय क्षमता से 4,145 कैदी ज्यादा थे।
कंट्रोलर एंड (Punjab News )ऑडिटर जनरल (कैग) की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2020 से मार्च 2023 तक पंजाब की अधिकांश जेलों में कैदियों की संख्या तय सीमा से कहीं अधिक रही। महिला जेलों का हाल भी अलग नहीं रहा, जहां तीन साल तक लगातार अधिक कैदी रखे गए। Punjab News
जेलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी
रिपोर्ट में कहा गया है कि कई जेलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी थी और कैदियों के रहने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची थी। कैग ने अत्यधिक भीड़, खराब मेडिकल सुविधाएं, साफ-सफाई की कमी और अपर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर को गंभीर चिंता का विषय बताया। Punjab News
कैग ने यह भी कहा कि कुछ पुरुष कैदियों को खुली जेल में भेजकर भीड़ कम की जा सकती थी, लेकिन केवल 30 प्रतिशत कैदियों को ही वहां शिफ्ट किया गया। Punjab News
विचाराधीन कैदियों और पुलिस एस्कॉर्ट की कमी
रिपोर्ट में जेलों में भीड़ बढ़ने की सबसे बड़ी वजह विचाराधीन कैदियों को लंबे समय तक हिरासत में रखना बताया गया। 2020 से 2023 के बीच कोर्ट में हुई 5,57,412 पेशियों में से करीब 1,48,274 पेशियां (लगभग 27 प्रतिशत) इसलिए नहीं हो पाईं, क्योंकि कैदियों को लाने-ले जाने के लिए पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध नहीं थे। इससे विचाराधीन कैदी लंबे समय तक जेल में रह गए और भीड़ बढ़ गई। Punjab News
नई जेलों के निर्माण में देरी
भीड़ कम करने के लिए शुरू की गई नई परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो सकीं। जिला जेल नाभा को 2016 में असुरक्षित घोषित किया गया था, लेकिन इसे 2021 में मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल का दर्जा मिला। निर्माण कार्य जून 2023 में शुरू हुआ और मई 2024 तक सिर्फ 36 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया।
मानसा जेल का हाल सबसे खराब रहा, जहां 332 कैदियों की क्षमता वाली जेल में 629 कैदियों को रखा गया। कैग की यह रिपोर्ट पंजाब विधानसभा में पेश तो कर दी गई, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
