कपूरथला, 17 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
सरकार के खिलाफ नारेबाजी
(प्रदर्शन) पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का आम आदमी पार्टी का वादा अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। इसी को (प्रदर्शन) लेकर सोमवार को कपूरथला में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शहीद भगत सिंह चौक पर हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
राणा गुरजीत सिंह के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
यह प्रदर्शन पंजाब (प्रदर्शन) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर और विधायक राणा गुरजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और पार्टी नेताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के समय जो वादा किया था, वह अब तक पूरा नहीं किया गया।
चार साल में नहीं मिला योजना का लाभ
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव से पहले हर महिला को हर महीने 1000 रुपये देने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार बने चार साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इस योजना का कोई लाभ महिलाओं को नहीं मिला। उनका कहना है कि अगर यह पैसा समय पर मिलता, तो चार साल में हर महिला को 48 हजार रुपये मिल चुके होते।

महिलाओं ने जताई नाराजगी
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि चुनाव के दौरान उनकी उम्मीदों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन बाद में वादा भुला दिया गया। अब जब चुनाव फिर नजदीक हैं, तो इसी मुद्दे पर लोगों को फिर से भ्रमित करने की कोशिश हो रही है।
कांग्रेस का आरोप—राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश
कांग्रेस नेताओं, जिनमें शहरी प्रधान दीपक सलवान भी शामिल हैं, ने कहा कि चार साल तक महिलाओं को उनके हक से वंचित रखा गया और अब आखिरी समय में किए जा रहे ऐलान सिर्फ राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हैं और अपने अधिकार के लिए आवाज उठा रही हैं।
आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
कांग्रेस ने साफ कहा है कि जब तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिलता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा और राणा गुरजीत सिंह के नेतृत्व में यह लड़ाई आगे भी चलती रहेगी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
