पंजाब के इस जिले में बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता

गांव टिंडावाला के किसानों ने बताई स्थिति

Nishi Kashyap
3 Min Read

फाजिल्का, 16 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता

(बरसात)फाजिल्का जिले के कई गांवों में आज अचानक मौसम बदल गया। बरसात के साथ ओलावृष्टि होने से इलाके में ठंडक बढ़ गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश और ओलावृष्टि गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। तेज हवाओं और तूफान के कारण पहले ही कई जगहों पर गेहूं की फसल जमीन पर बिछती नजर आ रही है, जिससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।

गांव टिंडावाला के किसानों ने बताई स्थिति (बरसात)

गांव टिंडावाला के किसान दर्शन मक्कड़ और कमल मक्कड़ ने बताया कि आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और कुछ देर तक ओले भी गिरे। उन्होंने बताया कि करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि होती रही।

किसानों के मुताबिक यदि बारिश लंबे समय तक जारी रहती है तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि तेज हवाओं के कारण आसपास के कई खेतों में पहले ही गेहूं की फसल बिछ चुकी है, जिससे पैदावार पर सीधा असर पड़ रहा है।

20 से 30 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका

किसानों का कहना है कि मौजूदा हालात में लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक फसल की पैदावार प्रभावित हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

अगर बारिश लगातार होती रही तो गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसका सीधा असर किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *