Haryana News: अधिवक्ता सतीश कादियान ने अधिवक्ताओं से 17 और 18 तारीख को मतदान करने की अपील की।

Nishi Kashyap
2 Min Read

क्राईम आवाज इंडिया/पंचकूला सुनील दत्त

Haryana News: अधिवक्ता सतीश कादियान ने बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों को लेकर सभी अधिवक्ताओं से मार्च 17 और 18 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बार के चुनाव अधिवक्ताओं की एकता और उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण चुनाव होते हैं, इसलिए हर अधिवक्ता का वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है।(Haryana News)

सतीश कादियान ने कहा कि सभी साथी अधिवक्ता लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें विजयी बनाएं, (Haryana News) ताकि अधिवक्ताओं के हितों के लिए मजबूती से कार्य किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिवक्ता साथी उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें अपना समर्थन देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें अधिवक्ताओं का आशीर्वाद मिला तो वे बार के विकास, अधिवक्ताओं की सुविधाओं और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर काम करेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से मार्च 17 और 18 तारीख को मतदान केंद्र पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने और उन्हें विजयी बनाने की अपील की। (Haryana News)

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *